BHILWARA

नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन


राजस्थान संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति और आर.एन.ए. के बैनर तले प्रतिनिधिमंडल ने उठाई आवाज

आसींद। नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमित सीधी भर्ती की मांग को लेकर राजस्थान संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति और आर.एन.ए. (राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन) के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को आसींद एसडीएम परमजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह तंवर और बीसीएमओ प्रीतम गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।

भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि समिति ने आगामी नर्सिंग ऑफिसर, ए.एन.एम. और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग रखी है। साथ ही भर्ती मेरिट और बोनस अंक (10, 20, 30 अंक) के आधार पर की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नई भर्ती लिखित परीक्षा के बजाय सीधी भर्ती के रूप में आयोजित की जाए।



प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विधानसभा सत्र 2024-25 में 12,000 नर्सिंग ऑफिसर, 5,000 ए.एन.एम. और 1,500 पैरामेडिकल स्टाफ के पदों की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। पिछली सरकार द्वारा सी.एच.ए. (कम्युनिटी हेल्थ असिस्टेंट) को बोनस अंक देने के दौरान एक दिन काम करने वालों को भी 15 अंक दिए गए, जबकि दो-तीन वर्षों से कार्यरत स्टाफ वंचित रह गए थे।

संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। आने वाले दिनों में राजस्थान के सभी जिलों में विधायक, जिला कलेक्टर और सी.एम.एच.ओ. को भी ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

इस दौरान राजसमंद जिला अध्यक्ष जयसिंह चौहान, रघुवीर, सुमन साहू, महावीर जीनगर, शाहिद मोहम्मद, भूपेंद्र शर्मा, नितेश गुर्जर और संदीप सेन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!