पीएम श्री स्कूल आसींद कि छात्रा तनिषा जैन ने रचा इतिहास,
दसवीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 92.17% अंक
आसींद | कस्बे की होनहार छात्रा तनिषा जैन ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आसींद की छात्रा तनिषा जैन पुत्री संजय कुमार जैन ने 92.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। तनिषा की इस स्वर्णिम सफलता पर विद्यालय परिवार और स्थानीय कस्बे में हर्ष का माहौल है। संस्था प्रधान विजय व्यास ने बताया कि कक्षा 10 की छात्रा तनिषा जैन की अनवरत कड़ी मेहनत, शिक्षकों के अटूट मेहनत समर्पण और विद्यालय प्रबंधन के सही मार्गदर्शन का परिणाम है तथा स्थानीय विद्यालय की दसवीं का परीक्षा परिणाम 84.44 % रहा है। तनिषा जैन ने आगे कहा कि यह सफलता सिर्फ विद्यालय के शैक्षणिक माहौल के कारण ही सम्भव हो सका है। तनिषा ने यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों और लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी भी किसी से कम नहीं हैं। यह उपलब्धि अन्य सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बनेगी । तनिषा ने अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अपने अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ अध्यापक ललित किशोर शर्मा के मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ अध्यापक विनोद गोखरू, चंचल चौधरी ,मनोरमा पंकज, रीना दरिया, व्याख्याता ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
