BHILWARA

बिजौलिया में 24 दिसंबर तक ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविरों का होगा आयोजन


बिजौलिया।
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से उपखण्ड क्षेत्र में ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलोअप शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 24 दिसंबर तक विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होंगे।

उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट अजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन प्रत्येक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त मुख्यालय पर किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को राजस्व, भूमि संबंधी एवं अन्य प्रशासनिक समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर मिल सके।

शिविर कार्यक्रम के अनुसार 19 दिसंबर को तिलस्वां, कांस्या, गुढ़ा व मकरेड़ी पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में शिविर लगेगा। वहीं 22 दिसंबर को उमाजी का खेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उमाजी का खेड़ा, सदारामजी का खेड़ा, गोपालपुरा, विक्रमपुरा, लक्ष्मीखेड़ा, माल का खेड़ा व भोपतपुरा पंचायतों को शामिल किया गया है। अंतिम दिन 23 दिसंबर को पंचायत समिति सभागार, बिजौलिया में बिजौलियां कलां क्षेत्र का शिविर आयोजित होगा।

उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि सभी शिविरों में छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, कंप्यूटर एवं प्रिंटर सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहेंगे। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहेंगे ताकि आमजन की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जा सके। शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!