सड़क किनारे पड़ा मिला घायल अधेड़, पुलिस कर रही पहचान का प्रयास

BHILWARA
Spread the love

सड़क किनारे पड़ा मिला घायल अधेड़, पुलिस कर रही पहचान का प्रयास
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर ढ़ेलाणा व बनकाखेड़ा के बीच सिवाड़ा के सगस के पास एक अधेड़ सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला । पुलिस ने घायल अधेड़ को सवाईपुर चिकित्सालय में भर्ती करवाया। सवाईपुर चौकी कांस्टेबल रजनीश कुमार ने बताया कि सिवाड़ा के सगस जी के पास एक अधेड़ घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला, जिनको सवाईपुर चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया । वही पुलिस घायल अधेड़ की पहचान का प्रयास कर रही है ।।