BHILWARA

फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में दो ईनामी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार


आसींद । फर्जी रजिस्ट्री प्रकरण में थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो ईनामी आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों पर विरासत भूमि की फर्जी रजिस्ट्री करवाने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने ईनामी राजेश पिता ओमप्रकाश वैष्णव (38), निवासी आसींद ,सांवल पिता नाथू सिंह पंवार (39), निवासी आसींद एवं राजू पिता भोमा राम गुर्जर (38), निवासी प्रतापपुरा को हिरासत में लिया है । थानाधिकारी हंसपाल सिंह ने बताया कि तहसीलदार एवं पदेन उपपंजीयक कार्यालय आसींद ने 2024 में रिपोर्ट दी थी कि आरोपियों ने आसींद निवासी गीता देवी की कृषि भूमि की फर्जी रजिस्ट्री करवाकर नामांतरण खुलवा लिया।

जिसमे आरोपियों ने असली भू-स्वामी की जगह फर्जी महिला गीता देवी को खड़ा कर कूट रचित दस्तावेज तैयार किए और भूमि अपने नाम करवा ली। अनुसंधान के दौरान साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार आरोपी राजेश वैष्णव व सांवल पंवार पर ₹5000-₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।



जिला विशेष टीम ने निरंतर प्रयास कर दोनों ईनामी आरोपियों को दबोच लिया।
तीसरा आरोपी राजू गुर्जर पहले से पुलिस अभिरक्षा में है और उससे पूछताछ जारी है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!