बन का खेड़ा में विश्व क्षय दिवस टीबी को खत्म करने के संकल्प के साथ मनाया

BHILWARA
Spread the love

बन का खेड़ा में विश्व क्षय दिवस टीबी को खत्म करने के संकल्प के साथ मनाया
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के बनकाखेड़ा में बुधवार को विश्व क्षय दिवस ( World TB Day ) मनाया गया । इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य टीबी ( तपेदिक ) जैसी घातक संक्रामक बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसके उन्मूलन के लिए वैश्विक प्रयासों को तेज करना है । आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद औषधालय के प्रभारी डॉ. मुकेश वैष्णव ने बताया की इस वर्ष की थीम “हाँ! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं” रखी गई है । यह विषय आशा, नेतृत्व और टीबी को हराने के लिए सामूहिक कार्रवाई पर जोर देता है । इस अवसर पर औषधालय मे संगोष्टि आयोजित की गयी, इसके साथ ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे बच्चो को गांव को टीबी से मुक्त करने की शपथ दिलाई गयी ।  बनकाखेड़ा गांव आयुष्मान आदर्श गांव मे भी चयनित है और वर्तमान मे गाव टीबी मुक्त है । इस अवसर पर नर्स लाड़ आचार्य, एएनएम आशा धोबी, आशा सहयोगिनी गायत्री, सीमा, विमला और जुबेदा, परिचारक शांता देवी और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा ।।