BHILWARA

भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

*पं. दीनदयाल उपाध्याय की आत्म गौरव से भरे राष्ट्र की संकल्पना पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रही साकार – पहाड़िया*

भीलवाड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन अजमेर के पूर्व जिला प्रमुख एवं अभियान संभाग संयोजक पुखराज पहाड़िया के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं मांडल विधायक उदयलाल भडाना, महापौर राकेश पाठक के सान्निध्य में भाजपा जिला कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा, नागेन्द्र सिंह, रमेश खोईवाल, मुकेश सोनी भी मंचासीन रहे।



जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ प्रारंभ संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पुखराज पहाड़िया ने कहा कि पंडित जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और भारतीय संस्कृति के उत्थान हेतु समर्पित रहा। उन्होंने अन्त्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का विचार देकर जिस मजबूत और आत्मगौरव से भरे राष्ट्र की संकल्पना की थी, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सेवा पखवाड़े के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी देने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया।



इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, अशोक तलाइच, लादूलाल जाट, आरती कोगटा, बाबूलाल आचार्य, मनोज बुलानी, अनिल सिंह जादौन, भूपेंद्र सिंह, रागिनी गुप्ता, महेंद्र नायक, भगवत सिंह राठौड़, इमरान कायमखानी, पूरण डीडवानिया, मंजू पालीवाल, सीपी जोशी, यशोवर्धन सेन, मनीष जांगिड़, सुमित्रा पोरवाल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button