बिजौलियां, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपालपुरा में दसवीं बोर्ड का परीक्षा शत प्रतिशत रहने पर आज ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों का सम्मान और स्वागत किया।
प्रधानाचार्य कमलेश कुमार भील ने बताया कि छात्रा खुशबु किराड़ ने 84 प्रतिशत प्राप्तांक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाली पायल सुथार,पूजा किराड़ ,अमन बधाई व रविना बलाई का भी सम्मान किया गया। समारोह में रामस्वरूप किराड़,मदन लाल सुथार,शंभू लाल किराड़,सुगन लाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
