BHILWARA

सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर माली समाज विकास सेवा संस्थान की  बैठक  टंकी के महादेव परिसर में आयोजित


भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा शहर के उपनगर पुर में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर  माली समाज विकास सेवा संस्थान की  बैठक रविवार को  पातोला महादेव रोड स्थित टँकी के महादेव जी परिसर में  आयोजीत की गई।

समाज के आगामी चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर  चर्चा की गई।

संस्था मीडिया प्रभारी राजकुमार गोयल  ने बताया कि बैठक संस्थान अध्यक्ष भैरू लाल  माली की अध्यक्षता की गई।

मुख्य अतिथि प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली एवं विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण डाबला रहे।



बैठक में मुख्य अतिथि  प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने कहा कि समाज को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज के लिए वरदान है।
सामूहिक विवाह सम्मेलन के साथ ही  समाज के विकास के लिए राजनीतिक एवं प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में भी युवा पीढ़ी को आगे आना होगा।
और उन्होंने कहा समाज की सच्ची  सेवा तभी सम्भव है जब समाज की युवा पीढ़ी राजनीतिक एवं प्रशासनिक सेवा में  आगे आकर कार्य करे।



इस दौर में बिना राजनीतिक एवं प्रशासनिक सेवा के समाज का विकास असम्भव है।।
इसलिए युवा पीढ़ी को राजनीति के क्षेत्र में आगे आना पड़ेगा।

अध्यक्ष भैरू लाल  माली ने  बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा  कि सामूहिक विवाह के आयोजन आर्थिक विषमता को कम करने के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता को भी मजबूत करते हैं।
उन्होंने  समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में संस्था के सदस्यों और भामाषाहो द्वारा तीन बार  सफल संचालन एवं पूर्ण रूप से  सहयोग प्रदान करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।


साथ ही बैठक में संस्था के आग्रह को स्वीकार कर उपस्थिति दर्ज कराने एवं संस्था को  हर समय तन मन धन से सहयोग करने के लिए भामाशाह   गोपाल लाल माली एवं   सत्यनारायण डाबला को  संस्था की ओर से  धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी ,संस्था के सदस्य एवं समाज के युवा व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!