4 अप्रैल को होगा पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की प्रतिमा का अनावरण, अभिभाषक परिषद को दिया निमंत्रण

BHILWARA
Spread the love



बिजोलिया। नरेश धाकड़ ।

स्थानीय अभिभाषक परिषद में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें पूर्व विधायक स्वर्गीय विवेक धाकड़ की 4 अप्रैल को प्रस्तावित प्रतिमा अनावरण समारोह के लिए औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया गया।



बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने अभिभाषक परिषद को निमंत्रण पत्र सौंपते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा भी साझा की। इस अवसर पर एडवोकेट लक्ष्मी लाल सुराणा, निर्मल कुमार जोशी, सुमित जोशी, ब्रह्म प्रकाश तिवाड़ी, अनिल कुमार धाकड़, पंकज कुमार धाकड़, घनश्याम धाकड़, सुनील जोशी, नरेश सिंह तंवर, प्रदीप कुमार शर्मा, जसवंत सिंह सोलंकी, सुरेश कुमार शर्मा, संजय धाकड़, विट्ठल तिवाड़ी, सुनील बाकलीवाल, मनोज बंजारा, हितेश धाभाई, महेश तांगड़ एवं ललिता सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय विवेक धाकड़ के क्षेत्र के प्रति उल्लेखनीय योगदान को स्मरण करते हुए आगामी प्रतिमा अनावरण समारोह को भव्य रूप देने का संकल्प लिया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया गया।