BHILWARA

बनास,कोठारी नदी उफान पर, दर्जनों गांवों का कटा संपर्क, घरों व खेतों में भरा पानी

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के गांवों में शुक्रवार रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र की बनास नदी, कोठारी नदी उफान पर चल रही, जिससे दर्जनों गांवों का कोटड़ी उपखंड मुख्यालय से संपर्क कट गया, बारिश से क्षेत्र के सभी जलाशय ओवरफ्लो होकर चादर चल रही हैं । शुक्रवार शाम से शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का दौर रात भर रुक-रुककर चलता रहा, जिससे एक बार फिर क्षेत्र की कोठारी नदी, बनास नदी उफान पर आई गई ।

कोठारी नदी पर सवाईपुर-कोटड़ी पुलिया पर करीब चार फिट व सवाईपुर-सालरिया पुलिया पर ढ़ाई फिट और बनकाखेड़ा-ककरोलिया माफी मार्ग पर दो फिट उफान पर चल रही । वही सोलंकिया का खेड़ा-महेशपुरा बनास नदी पुलिया पर करीब ढ़ाई फिट चली रही ।

पुलिया पर पानी आने के चलते सभी मार्ग बंद हो गए, आवागमन बुरी तरह से बंद हो गया । मौके पर पहुंची सवाईपुर चौकी, बड़लियास थाना पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि को मध्य नजर रखते हुए लकड़ियां डालकर रास्ते को बंद कर दिया । रात भर हुई मूसलाधार बारिश के चलते खेतों में पानी भरा गया, जिसमें फसले डूब रही हैं, जिसे लेकर किसान काफी नुकसान हो रहा, वहीं कई घरों में भी पानी घुस गया,  ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!