एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री बनने पर रोशन मेघवंशी का भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

BHILWARA
Spread the love



भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त होने पर रोशन मेघवंशी का शहर में गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने मेघवंशी को साफा पहनाकर, उपरणा पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर सम्मानित किया। स्वागत समारोह में वक्ताओं ने कहा कि यह नियुक्ति न केवल मेघवंशी के समर्पण, संघर्ष और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय भी है।

वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि मेघवंशी अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा समाज के सभी वर्गों के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे।

इस अवसर पर देवेंद्र डाणी, अंकित सोमानी, हर्ष राठी, त्रिदेव मूंदड़ा, हर्षिल नागोरी, आशीष शाह, शंभू मूंदड़ा, सोनू (आशीष) अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।