BHILWARA

भीलवाड़ा साइकिल क्लब द्वारा वंदे मातरम के 150 वर्ष पर हुआ साइकिल रैली का आयोजन


भीलवाड़ा, — पेसवानी
“साइकिल से संदेश हमारा – वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत  प्यारा” जैसे जोशीले नारों से आज पूरा भीलवाड़ा शहर गूंज उठा। अवसर था वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत भीलवाड़ा साइकिल क्लब द्वारा निकाली गई साइकिल रैली का।
साइकिल क्लब प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने जानकारी दी कि रैली के लिए सूर्योदय से पहले प्रातः 6:00 बजे शहर के विभिन्न कालोनियों से साइकिल ग्रुप के अनेक सदस्य देशभक्ति नारों के जोश के साथ स्टेशन चौराहे पर एकत्रित हुए। वहां से कलेक्टरेट पहुंचे जहां कलेक्टर जसमीत संधू, समाजसेवी तिलोकचंद छाबड़ा एवं जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को आगे रवाना किया गया।

साइकिल रैली कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर ओवरब्रिज होते हुए पुलिस लाइन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में “वंदे मातरम” और “जय भारत” के नारों से शहर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। समापन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन उपस्थित रहे।


इस रैली में स्कूली बालक-बालिकाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति से ओतप्रोत यह आयोजन सामाजिक एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना।

रैली प्रभारी मुछाल ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गौरवपूर्ण इतिहास और देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था।

इस रैली में साइकिल क्लब के सदस्य तिलोकचंद छाबड़ा, अरुण संतोष मुछाल, मुकेश कुमावत, दिनेश भट्ट, नरेश बाहेती, आशुतोष आचार्य, सत्यनारायण राठी, कृष्ण गोपाल जागेटिया, डॉ. हेमेंद्र कौशिक, राजकुमार अजमेरा, मदन खटोड़, राकेश सक्सेना, भेरूलाल सुवालका, सुरेश बंब, अशोक राठी, मुकेश सामरिया, नरेंद्र बापना, प्रतीक ईनाणी आदि सहित बड़ी संख्या में अन्य सदस्य अपनी साइकिलों के साथ शामिल हुए।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!