माताजी का नेजा निकला, ज्वारों का हुआ विसर्जन

BHILWARA
Spread the love



सवाईपुर। सांवर वैष्णव ।

क्षेत्र के चावंडिया गांव में नवरात्रा के समापन पर शुक्रवार को चामुंडा माताजी का नेजा निकालकर श्रद्धा व उत्साह के साथ ज्वारों का विसर्जन किया गया। आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

ग्रामीणों के अनुसार, चामुंडा माता मंदिर से नेजा यात्रा की शुरुआत हुई, जो गाणा वाले सगस जी, चारभुजा नाथ मंदिर होते हुए गांव के विभिन्न मार्गों से होकर चामुंडा माता तालाब पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ माताजी के ज्वारे एवं भभूति का विसर्जन किया गया।

इस दौरान परंपरा अनुसार चामुंडा माताजी द्वारा आगामी वर्ष को लेकर भविष्यवाणी भी की गई, जिसमें क्षेत्र में अच्छी वर्षा और तालाब भरने की संभावना जताई गई। नेजा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया।

वहीं, नवरात्रा समापन के अवसर पर कस्बे का बाजार भी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहा।