BHILWARA

तिलस्वां महादेव जाने वाला मार्ग बदहाल, श्रद्धालु और वाहन चालक परेशान


बिजोलिया (नरेश धाकड़)।
प्रसिद्ध आस्था केंद्र तिलस्वां महादेव जाने वाला मार्ग बदहाल स्थिति में होने से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपखंड क्षेत्र के सतकुड़िया से तिलस्वां तक का करीब 8 से 30 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।

इस मार्ग से सदारामजी का खेड़ा, मकरेड़ी और सतकुड़िया सहित कई गांव जुड़े हुए हैं, लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहन चालकों को रोजाना जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है।



क्षेत्रवासियों का कहना है कि तिलस्वां महादेव जाने के लिए मजबूरी में बिजोलिया–सलावटिया मार्ग से होकर जाना पड़ता है, जहां सड़क पर अत्यधिक धूल और मिट्टी उड़ती रहती है, जिससे आवागमन के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।

ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है, लेकिन अब तक सड़क मरम्मत को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मांग है कि तिलस्वां महादेव जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल तक जाने वाले मार्ग का शीघ्र नवीनीकरण कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!