भीलवाड़ा। माण्डल थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी कन्हैयालाल सुथार (20) निवासी साडास, चित्तौड़गढ़ है।
पुलिस ने बताया कि 3 जनवरी 2024 को माण्डल थाना पुलिस ने एनएच-48 रायसिंहपुरा पुलिया के पास नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर की अल्टो कार से 75.770 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया था। इस मामले में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि कन्हैयालाल सुथार फरार हो गया था। बाद में उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
डीएसटी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी जोधड़ास चौराहे पर मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को डिटेन किया और पूछताछ के बाद एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया।
