BHILWARA

बिजौलिया में बंदूक की नोक पर हुई चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार



डेढ़ साल से फरार और जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था आरोपी

बिजौलिया। थाना पुलिस ने कस्बे में बीते वर्ष बंदूक की नोक पर हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी करीब डेढ़ साल से पुलिस की पकड़ से दूर था और जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था।



थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी श्यामलाल बाछड़ा मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जेतपुरा गांव का रहने वाला है। आरोपी कस्बे में बीते वर्ष 17 जुलाई को हुई लूट की घटना में वांछित था। उस रात अज्ञात बदमाशों ने मकान में घुसकर परिवार को बंदूक दिखाकर धमकाया और करीब 10 तोला सोने के आभूषण, लगभग एक किलो चांदी, 60 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल चोरी कर लिए थे। इस मामले में पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था।



पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिशें दी। बढ़ते दबाव के बाद आरोपी ने हाल ही में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। मंगलवार को मांडलगढ़ उपकारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि श्यामलाल से गहन पूछताछ जारी है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!