श्री दौलपुरा बालाजी के अखंड रामायण पाठ सहित हुए विभिन्न आयोजन

BHILWARA
Spread the love




भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी
जहाजपुर,पडेर क्षेत्र के प्रसिद्ध धाम श्री दोलपुरा बालाजी मंदिर में चैत्र नवरात्र के समापन अवसर पर शनिवार को बालाजी महाराज के महा आरती करभोग लगाया गया,दोलपुर बालाजी सेवा समिति के सदस्य बाबूलाल पाराशर ने बताया हर वर्ष की भांति बालाजी महाराज के नवरात्र पर अखंड रामायण पाठ,संगीत मंय भजन कीर्तन के आयोजन हुए वहीं दोनों समय महा आरती सहित सेवा पूजा का क्रम जारी रहा,नवरात्र में धाम पर भक्तों का लगातार आवा गमन रहा वही नवरात्रि के समापन अवसर पर श्री दोलपुर बालाजी सेवा समिति द्वारा मंदिर परिसर में भोग लगाकर कन्या भोज,ब्रह्म भोज सहित सभी भक्तों को प्रसाद ग्रहण करवाया गया,इस दौरान प्रशासक प्रतिनिधि मुकेश जाट,नवीन डाणी,सत्यनारायण वैष्णव,रामप्रसाद माली,विश्वास सुखवाल,महावीर चास्टा,महेंद्र जागीड,सुशील जैन,विशाल सुखवाल आदि सदस्य एवं भक्तगण मौजूद रहे।