BHILWARA

भीलवाड़ा में मृत शरीर से जेवर चोरी का मामला:पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया, 1.70 लाख के चोरी के जेवर बरामद


भीलवाड़ा की हनुमान नगर थाना पुलिस ने मृत शरीर से गहने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी दो भाईयो क गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके पास से चोरी किए हुए करीब 1 लाख 70 हजार रुपए के गहने भी बरामद किए है।

यह था मामला

हनुमान नगर थाना प्रभारी गणेश मीणा ने बताया कि 12 दिसंबर को तस्वारिया में रहने वाले शैतान गुर्जर ने एक रिपोर्ट दी जिसमें बताया की 11 दिसंबर को दोपहर 3 बजे के लगभग मेरी बड़ी सास गीता देवी निवासी जहाजपुर का एक्सीडेंट हो गया था,जिसके इलाज के लिए हम लोग उन्हें देवली लेकर आए थे।

मृत शरीर से जेवर चुराए

इलाज के दौरान उनकी मृत्यु होने के बाद हम लोग घबरा गए थे इसी दौरान दो युवक मनीष और अजीत ने मेरी बड़ी सास के पोस्टमार्टम के दौरान उनके गले से सोने के बने दो छोटे बिस्किट, एक छोटा मांदलिया, सोने के मोती आदि चुरा लिए।उस समय ये दोनों मेरी बड़ी सास की लाश को पकड़ कर रखवाने में हमारी मदद का नाटक किया इस दौरान इन दोनों ने उनके जेवरात चुरा लिए।


इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर टीम का गठन किया इस टीम ने दोनों आरोपियों की तलाश की और इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी गए करीब 1 लाख 70 हजार रुपए के जेवर बरामद किए हैं।पुलिस दोनों भाइयों से डिटेल पूछताछ में लगी है, इनसे चोरी की कुछ और वारदात का खुलासा होने की संभावना है।

ये थे टीम में शामिल

आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में हनुमान नगर थाना प्रभारी गणेश मीणा, एएसआई दुर्गा लाल ,कांस्टेबल मुखराम , पवन और सतीश शामिल रहे।

इनको किया गिरफ्तार

पुलिस ने मृत शरीर से चोरी करने के मामले में मनीष ( 25 ) पिता रामराज जाट निवासी पंडेर अजीत ( 21 ) पिता रामराज जाट निवासी पंडेर को गिरफ्तार किया है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!