विष्णु महायज्ञ नोहरा में देवनारायण भगवान के नाम की 31 हजार आहुतियां लगाई

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती नोहरा ( जित्यास ) गांव में काली छाट के देवनारायण मंदिर प्रांगण में चल रहे 21 कुंडात्मक विशाल श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन स्थापित देवी देवताओं की पूजा अर्चना के बाद देवनारायण भगवान की आहुतियां लगाई ।

ग्रामीणों ने बताया कि काली छाट के देवनारायण मंदिर पर अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य पर श्री विष्णु महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन को लेकर नौ दिवसीय 21 कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुई । सह यज्ञाचार्य हरिशंकर दाधिच ने बताया कि तीसरे दिन रविवार को प्रातः 8:15 बजे मंडप प्रवेश किया, उसके बाद यज्ञाआचार्य पंडित धर्म नारायण वैदाचार्य के मंत्रोच्चार के साथ स्थापित देवी देवताओं व चारभुजा नाथ की पूजा अर्चना की । वही पंडितों के वैदिक मंत्रोचार के साथ 21 हवन कुंड पर 21 जोड़ों के द्वारा स्थापित देवी देवताओं के नाम आहुतियां लगाई । निज मंदिर पर देवनारायण भगवान की पूजा-अर्चना की । पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ जोड़ों ने देवनारायण भगवान के नाम की 31 हजार आहुतियां लगाई, दोपहर 1:15 बजे आरती की गई । इसके बाद स्वामी जगदीश पुरी महाराज हनुमद् धाम गोशाला शक्करगढ़ के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया गया, जिसका लोगों ने बड़े ही भक्ति, श्रद्धा और भाव के साथ श्रवण किया । रात्रि के समय मेला प्रांगण में लगे डॉलर, चकरी, झूले का आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों ने खूब आनंद लिया और डॉलर चकरी में खुब झूले, ग्रामीण महिलाओं व युवतियों ने मेले में जमकर खरीददारी भी की, आसपास के कई गांवों से ग्रामीण मेला देखने पहुंच रहे हैं ।।