भीलवाड़ा, 31 मार्च 2026
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आज भव्य एवं ऐतिहासिक समापन हुआ। अंतिम दिन शहर में आस्था, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
महोत्सव संयोजक दिलीप मेहता ने बताया कि अंतिम दिन प्रातः 5:30 से 6:30 बजे तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसके पश्चात श्री जैन श्वेतांबर चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का भव्य अभिषेक हुआ, जिसके संयोजक अभिषेक नाहर एवं सह-संयोजक राजेश सेठिया रहे।
🔶 *शोभायात्रा में दिखा अनुशासन, स्वच्छता और श्रद्धा का संगम*
प्रातः 8:00 बजे महावीर पार्क में ध्वजारोहण के पश्चात सुबह 9:00 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर चित्रकूट धाम, नगर परिषद तक पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे एवं धार्मिक संदेशों का विशेष आकर्षण रहा। इस दौरान प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग नहीं कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
शोभायात्रा का शहरभर में भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच लगाए गए तथा जैन श्वेतांबर सोशल मेवाड़ ग्रुप, जैन श्वेतांबर सोशल रॉयल ग्रुप एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन सहित कई संस्थाओं द्वारा शीतल जल सेवा एवं पुष्प वर्षा की गई।
👥 *जनप्रतिनिधियों ने दिया प्रेरक संदेश*
मीडिया संयोजक मनीष बम्ब एवं सह-संयोजक धर्मेंद्र कोठारी ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और करुणा के सिद्धांतों को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया।
वहीं शहर विधायक अशोक कोठारी ने महावीर स्वामी के जीवन को त्याग, संयम और आत्मशुद्धि का आदर्श बताते हुए समाज को उनके सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।
समाजसेवी महावीर सिंह चौधरी ने आगामी 7 अप्रैल को मेडिसिटी ग्राउंड में आयोजित नवकार महामंत्र कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर राकेश पाठक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवठिया, प्रशासनिक अधिकारी अरुण जैन, विनोद गोखरू, नवरतनमल बंब, राजेंद्र चिपड़, जसराज चोरड़िया, सुशील चपलोत, नवरतनमल भलावत, योगेश चंडालिया, विनोद बम्ब, पारसमल कूकड़ा, गोवर्धन सिंह कावड़िया, बाबूलाल सूर्या, सुनील पीपाड़ा, गोपाल लोढ़ा, प्रकाश पीपाड़ा, नरेंद्र भंडारी, ललित लोढ़ा, श्रीमती मंजू पोखरना, पुष्पा गोखरू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
🩸 *चित्रकूट धाम में विशाल रक्तदान शिविर*
चित्रकूट धाम में महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मंडल के पवन सिंघवी, संरक्षक बाबूलाल सूर्या एवं अध्यक्ष पंकज लालानी ने बताया कि शिविर में 412 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया। रक्त संग्रह अरिहंत चिकित्सालय ब्लड बैंक एवं महात्मा गांधी चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। शिविर संयोजक अंशुल लोढ़ा, सहसंयोजक रोहित सामर, मंडल के उपाध्यक्ष अतुल बाफना, मंत्री मनीष बडोला, सहमंत्री राजकुमार लोढ़ा, कोषाध्यक्ष मुकुल सूर्या सहित मंडल के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन पवन कुमार सिंघवी द्वारा किया गया।
🍛 *स्नेहभोज में 13 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी, हजारों निशुल्क परिंडे किए वितरण*
चित्रकूट धाम में आयोजित सामूहिक स्नेहभोज में लगभग 13 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन में अनुशासन एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। इस दौरान सभी ने भोजन झूठा नहीं छोड़ने एवं अन्न का सम्मान करने का संदेश दिया। छाछ वितरण में बापू नगर श्री संघ एवं जल वितरण मै श्री संघ न्यू आजाद नगर ने सहयोग किया। सामूहिक स्नेहभोज के दौरान महेंद्र, अशोक, अमित पोखरना परिवार द्वारा आमजन को हजारों परिंडे निशुल्क वितरण कर जीव दया का अनूठा संदेश दिया
समापन
इस महोत्सव ने धार्मिकता के साथ सेवा, पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश दिया। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान शहर में भक्ति, उत्साह और समरसता का वातावरण बना रहा, जिसने भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
