महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

BHILWARA
Spread the love



आसींद। राजस्थान सरकार के निदेशालय महिला अधिकारिता एवं महिला अधिकारिता विभाग के सहयोग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई यह कार्यशाला पायलट आदर्श जीवन लोक उत्थान समिति चूल्हेरा(डिग) राजस्थान के तहत बुधवार को आयोजित की गई । कार्यशाला में विधिक परामर्शदाता अनिता साहू ने आसींद पुलिस थाना परिसर में संचालित महिला सुरक्षा सलाह केंद्र से संबंधित महिलाओं के मन में उठने वाले सवाल महिला सुरक्षा सलाह केंद्र क्या है, केंद्र की आवश्यकता क्यों ? केंद्र की सहायता कैसे ले- केंद्र में पीड़िता के मददगार -तथा केंद्र पर दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी और साहू ने यह भी बताया कि आसींद पुलिस थाने में संचालित महिला सुरक्षा सलाह केंद्र के बारे में समझाया की महिलाओं को कानून की लंबी प्रक्रिया से बचकर त्वरित न्याय व निशुल्क न्याय से लाभान्वित हो सकती है महिलाओं को अधिकारों हितों की रक्षा के लिए महिलाओं को जागरूक किया सभी महिलाओं को अपने कानून अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा महिलाओं के लिए 1091 नंबर के हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया तथा बाल विवाह , नाता प्रथा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा  साहू ने यह भी बताया कि सामाजिक कुरीतियों से निपटने के उपाय पर चर्चा की सभी ग्राम साथी महिला उपस्थित थी और  आसींद ब्लॉक स्तर पर सुपरवाइजर हेमलता मौर्य ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लाडो प्रोत्साहन  योजनाओं के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,  सहयोगिनी, सहायिका सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।