BHILWARA

मांडलगढ़ पुलिस थाने में स्टाफ की कमी का मुद्दा शांति समिति की बैठक में उठा।


आगामी दिनों में झलझुलनी,एकादशी, गणेशजी विसर्जन व बारावफात पर्व शांति एवं सौहार्द से मनाने की अपील प्रशासन ने की।


मांडलगढ़,28 अगस्त। पुलिस थाने में आगामी हिन्दू एवं मुस्लिम त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदायों के वरिष्ठजनों ने भाग लिया। ओर त्योंहारों को शांति एवं सौहार्द से मनाने की अपील की गई।

बैठक में उपखण्ड अधिकारी मनमोहन शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक बाबूलाल विश्नोई ने सभी उपस्थित लोगों सेआगामी दिनों में झलझुलनी,एकादशी, गणेशजी विसर्जन व बारावफात पर्व शांति एवं सौहार्द से मनाने की अपील प्रशासन ने की। उन्होंने कहा कि त्यौहार खुशियों को बाँटने और समाज को एकजुट करने का अवसर होते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से बचना जरूरी है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जाएगी तथा कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेशों से बचने और प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक में नगर में सफाई  व्यवस्था, आम सड़क पर अतिक्रमण हटाने, बिजली व अन्य तार की झूलती लाइनों को व्यवस्थित करने के निर्देश नगर पालिका को दिए।

शांति समिति की बैठक में मांडलगढ़ पुलिस थाना, श्यामपुरा पुलिस चौकी, कस्बा चौकी पर  स्ट
एएसआई, हेडकोंस्टेबल, पुलिसकर्मियों की कमी  पर नई नियुक्ति की मांग सदस्यों ने उठाई, ताकि इलाके में बढ़ती चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

शांति समिति की बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी आश्वासन दिया कि त्यौहार पूरी शांति, भाईचारे और परंपरागत उत्साह के साथ मनाए जाएंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!