पत्रकार पर हमले के विरोध में रोष

BHILWARA
Spread the love



आकोला (रमेश चंद्र डाड)बिजौलिया कस्बे में पत्रकार श्याम विजय पर बुधवार रात हुए हमले की आकोला कस्बे सहित आसपास क्षेत्र के पत्रकारों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। घटना को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखा गया।
पत्रकार जसवंत पारीक, दिनेश पाराशर, रमेश चंद्र डाड और रामलाल जाट, महावीर वैष्णव, महावीर सेन सहित अन्य पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर हमले लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।