BHILWARA

भीलवाड़ा में किसानों ने शर्ट उतार किया प्रदर्शन:बोले- विधायक ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा किया, विधायक- रेट बढ़ गई तो विरोध कर रहे


भीलवाड़ा ।भीलवाड़ा के सहाड़ा से विधायक लादूलाल पितलिया पर जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप को लेकर सोमवार रात रायपुर के किसानों ने कलेक्ट्रेट पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य तत्काल नहीं रुकवाया गया और कब्जा नहीं हटाया गया तो वे कलेक्ट्री परिसर में ही आत्मदाह करेंगे।

इधर, इस मामले में विधायक लादूलाल पितलिया का कहना है कि उनके पास इसका कब्जा है। जमीन के रेट बढ़े तो अब ये विरोध कर रहे है।

विधायक ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा किया

किसानों ने कहा कि ऐसी किसी भी घटना की पूरी जवाबदारी जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की होगी। किसानों ने आरोप लगाया कि विधायक ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर लिया है और अब वहां अवैध रूप से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

भूमि किसानों की फिर भी विधायक निर्माण करवा रहे

किसानों के अनुसार विवादित भूमि खसरा नंबर 2465 पर स्थित है, जिसकी पटवारी ने नापजोख पहले ही की जा चुकी है, और रिपोर्ट में यह भूमि किसानों की ही बताई गई थी। इसके बावजूद भी उस पर निर्माण कार्य जारी है। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन विधायक के दबाव में चुप है और राजस्व विभाग भी कार्रवाई करने से बच रहा है।

सात दिन का अल्टीमेटम दिया

एक किसान ने बताया कि हमारी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा हो रहा है, हम गरीब लोग हैं, अगर जमीन ही छिन जाएगी तो जिंदा रहकर क्या करेंगे?” प्रदर्शन के दौरान पुलिस जाब्ता तैनात रहा, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और सात दिन का अल्टीमेटम दिया कि यदि कब्जा नहीं हटाया गया तो आंदोलन को राज्य स्तर तक ले जाया जाएगा।

जमीन के भाव बढ़ गए तो विरोध कर रहे

इस मामले में विधायक लादूलाल पितलिया ने कहा कि उन्होंने यह जमीन पन्द्रह साल पहले पनोतिया निवासी नारायण लाल शर्मा से खरीदी थी। उसने मुझे उस समय कब्जा भी सुपुर्द किया था।अब जमीनों के भाव बढ़ गए हैं ऐसे में लोग विरोध कर रहे हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!