नारों के माध्यम से सरकारी विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए ग्रामीणों को किया प्रोत्साहित
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- शिक्षा विभाग द्वारा 1 अप्रैल से शुरू किए गए नए शैक्षणिक सत्र के तहत अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के उद्देश्य से आज गुरुवार को सवाईपुर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव रैली एवं 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप रहे विद्यार्थियों का विजय जुलूस निकाला गया ।


प्रवेशोत्सव रैली व विद्यार्थियों का विजय जुलूस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाईपुर से प्रारंभ हुआ जो तेजाजी चौक, तेली मोहल्ला, बड़ा मंदिर, ब्राह्मणों का मोहल्ला, गाड़री मोहल्ला, विद्युत ग्रेड के पास से होकर डसाणियो का खेड़ा हनुमान जी मंदिर होते हुए सोपुरा रोड़ व मुख्य बस स्टैंड से होते हुए पुनः विद्यालय में पहुंच कर समापन हुआ । विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर ने बताया कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं शिक्षा विभाग के निर्देशो के तहत सरकारी विद्यालय में नामांकन बढ़ाने एवं सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने के लिए गुरुवार को विद्यालय प्रांगण से विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों के द्वारा सवाईपुर गांव में प्रवेशोत्सव रैली निकाली, इस रैली में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने विभिन्न नारों के माध्यम से ग्रामीणों को अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए संदेश ही नहीं दिया वर्णन प्रेरित भी किया । वही रैली के अलावा विद्यालय स्टाफ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे करके ग्रामीणों को समझाया जा रहा है और सरकारी विद्यालयों में सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । प्रधानाचार्या डॉ. ठाकुर ने बताया कि इसके अलावा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थी दीपिका कंवर राठौड़, मैना कुमारी जाट, रोहिन क्षोत्रिय, आयुष श्रोत्रिय, राधा जाट एवं हिमांशु बेरवा तथा 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय में टॉप रहने वाले विद्यार्थी सुनीता जाट, राहुल प्रजापत, सपना तेली, कोमल सुथार, हर्षिता साहू, सूर्यवीर सिंह, कमलेश जाट एवं दिव्यांशी सुथार का माला दुपट्टा पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत करते हुए, उनका विजय जुलूस भी गांव में निकल गया । प्रवेशोत्सव रैली व विजय जुलूस में डीजे पर सरकारी विद्यालय चालो रे चालो रे सरकारी स्कूल चालो तथा जगह रैली और जुलूस का ग्रामीणों ने उसे व्यवस्था पर स्वागत किया और विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर एवं विद्यालय स्टाफ की कार्य प्रणाली की ग्रामीणों में काफी प्रशंसा की । रैली और विजय जुलूस पूर्व सरपंच अमरचंद गाड़री, समाजसेवी शांतिलाल आचार्य, श्याम सुंदर श्रोत्रिय, रामकुमार जाट, राकेश श्रोत्रिय, मिट्ठू लाल प्रजापत, विष्णु जाट, भैरूलाल जाट आदि जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय स्टाफ सहित कई ग्रामीण जन मौजूद रहे ।।
