BHILWARA

आसींद की बेटी सिमरन सोनी ने बिखेरा कला का जादू



लिप्पन आर्ट से तैयार की मोर की जीवंत कलाकृति

आसींद । क्षेत्र की उभरती हुई कलाकार सिमरन सोनी (सुपुत्री शिवराज सोनी) ने अपनी कल्पना और हुनर से एक ऐसी कलाकृति तैयार की है, जो इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सिमरन ने पारंपरिक भारतीय लोक कला ‘लिप्पन आर्ट’ को आधुनिक स्वरूप देते हुए दीवार की सजावट के लिए मोर की एक अनुपम पेंटिंग उकेरी है।

कला और आधुनिकता का संगम एक गोलाकार आधार (Circular Base) पर निर्मित इस कलाकृति में मोर के पारंपरिक स्वरूप को आधुनिक शिल्प कला के साथ जोड़ा गया है। मोर के प्राकृतिक नीले और हरे रंगों के साथ सुनहरे (Golden) और चांदी (Silver) जैसे धात्विक रंगों का प्रयोग किया गया है, जो इसे एक राजसी और आकर्षक लुक प्रदान करता है।कलाकृति की भव्यता बढ़ाने के लिए इसमें विभिन्न आकारों के छोटे-छोटे दर्पणों (Mirrors) और बारीक़ मोतियों का इस्तेमाल किया गया है, जो प्रकाश पड़ने पर अद्भुत चमक पैदा करते हैं। यह कलाकृति न केवल एक पेंटिंग है, बल्कि आधुनिक घरों की दीवारों की शोभा बढ़ाने के लिए एक उत्कृष्ट ‘वॉल डेकोर’ पीस के रूप में तैयार की गई है। सिमरन सोनी द्वारा तैयार इस मास्टरपीस को सोशल मीडिया पर कला प्रेमियों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। उनकी सूक्ष्म कारीगरी और रंगों के चयन ने सभी का मन मोह लिया है। स्वर्णकार समाजजनों और कला जगत से जुड़े लोगों ने सिमरन के इस हुनर की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की है।

Related Articles

Back to top button