नवकार महामंत्र दिवस: संगिनी जेएसजी द्वारा भव्य निमंत्रण पत्र का विमोचन, सामूहिक जाप के लिए समाज को दिया आह्वान

BHILWARA
Spread the love


भीलवाड़ा, 4 अप्रैल 2026
विश्व शांति और मानव कल्याण की भावना के साथ आगामी 9 अप्रैल को जीतो द्वारा आयोजित विश्व नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत संगिनी जेएसजी भीलवाड़ा मेन द्वारा आज सामूहिक नवकार मंत्र जाप कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र (पोस्टर) का आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ विमोचन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
इस अवसर पर जोन कोऑर्डिनेटर राजेन्द्र गोखरू, जेएसजी अध्यक्ष प्रदीप साँखला, संगिनी अध्यक्ष पुष्पा गोखरू एवं सचिव प्रमिला गोखरू ने संयुक्त रूप से समाजजनों से जीतो द्वारा आगामी 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस पावन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र का जाप न केवल आत्मशुद्धि का मार्ग है, बल्कि यह विश्व शांति और मानवता के कल्याण का भी सशक्त माध्यम है। एक मंत्र नवकार विश्व में शांति का आधार” का संदेश देते हुए आयोजन समिति ने सभी से सामूहिक सहभागिता की अपील की।
संगिनी अध्यक्ष पुष्पा गोखरू ने कहा कि नवकार महामंत्र जैन धर्म का मूल मंत्र है, जिसमें किसी एक देवी-देवता नहीं, बल्कि समस्त सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु-संतों के प्रति श्रद्धा निहित है। इस मंत्र का सामूहिक जाप समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा और शांति का वातावरण निर्मित करता है। उन्होंने सभी परिवारों से आग्रह किया कि वे इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनकर अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊंचाइयों की ओर अग्रसर करें।
मनीष बम्ब ने बताया कि वर्तमान समय में जब विश्व अशांति और तनाव के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप मानवता को शांति और संतुलन की दिशा में ले जाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वैश्विक शांति का संदेश देने का एक प्रयास है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में संगिनी जेएसजी भीलवाड़ा मेन की सदस्याएं एवं पदाधिकारी निर्मल खजांची, निर्मल गोखरू, विकास मेहता, मनीषा खजांची, शकुंतला सांखला, सोनल मेहता, चेतना चपलोत, सरोज जैन, स्वेता बाठिया, पुष्पा पोखरना, प्रियंका चौधरी, सुलेखा शिशोदिया, निर्मला बूलिया, किरण मेहता, अमिता बाबेल, रीना सिंघवी, सुरेखा पीपाड़ा, अनीता डांगी, मोनिका सूर्या सुषमा कोठारी, सुशीला कोठारी, आशा रांका, पिंकी सिरोया, रेखा कोठारी, अनीता चौधरी सहित कई सदस्याएं पस्थित रहे।