BHILWARA

करेड़ा पुलिस ने शांति भंग में एक युवक किया गिरफ्तारः जिले में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा


करेडा पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लक्ष्मण सिंह पुत्र मोहन सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी हाथीपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि धारा 126 और 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है।

[metaslider id=”6401″]


करेड़ा पुलिस कस्बे में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है।

[metaslider id=”6448″]


जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के निर्देश पर पूरे जिले में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों और तस्करों में हड़कंप है, जिसके कारण कई तस्कर फिलहाल भूमिगत हो गए हैं।


करेड़ा पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!