भीलवाड़ा: 14 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनेगी सेन जयंती, भव्य शोभायात्रा की तैयारियाँ तेज*

BHILWARA
Spread the love


*नगर निगम टाउन हॉल से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा; स्वागत द्वारों से सजेगा शहर*

*विशेष रिपोर्ट  – सत्यनारायण सेन गुरला*
भीलवाड़ा। सेन क्षौरकार वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आगामी 14 अप्रैल, मंगलवार को आराध्य देव श्री सेन जी महाराज की जयंती ‘सेन जयंती महोत्सव 2026’ के रूप में बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर में एक विशाल और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
*शोभायात्रा का मार्ग:*
सोसायटी के अध्यक्ष गोविंद सेन ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ नगर निगम टाउन हॉल से होगा। यहाँ से गाजे-बाजे के साथ शुरू होकर यात्रा राजेंद्र मार्ग रोड, मुरली विलास, स्टेशन रोड, गोल पीयाऊ चौराहा, सुभाष मार्केट, महाराणा टॉकीज़ रोड और गुलमंडी होते हुए श्री सेन जी महाराज मंदिर (मुरलीधर मंदिर परिसर) पहुँचेगी, जहाँ महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन होगा।
*भव्य स्वागत की तैयारी:*
शोभायात्रा के स्वागत के लिए शहर के सभी मुख्य मार्गों पर भव्य स्वागत द्वार (गेट) लगाए जाएंगे। समाज के विभिन्न संगठनों और प्रतिष्ठानों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वल्पाहार के माध्यम से यात्रा का अभिनंदन किया जाएगा।

*समारोह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे*

निःशुल्क नैत्र रोग जाँच परामर्श एवं निःशुल्क ऑपरेशन शिविर

रक्तदान शिविर
एच. बी. टेस्ट
शुगर, बी.पी. जांच शिविर
स्पाइरोमेट्री पल्मोनरी बयिंग टेस्ट..

रक्तदान शिविर प्रातः 10:00 बजे
प्रतिभा सम्मान दोपहर 2:00 बजे
सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे
शोभायात्रा सायं 5:00 बजे


*भोजन प्रसाद और कूपन व्यवस्था:*
संस्था सचिव जितेन्द्र सेन ने बताया महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘भोजन प्रसाद’ का आयोजन राजेंद्र मार्ग स्कूल में रखा गया है। संस्था द्वारा स्पष्ट किया गया है कि व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भोजन कूपन का वितरण केवल सेन जयंती से एक दिन पूर्व (13 अप्रैल तक) ही किया जाएगा। जयंती के दिन (14 अप्रैल को) कूपन वितरित नहीं किए जाएंगे।

*सेन जंयती पर आयोजित कार्यक्रम की रुपरेखा निर्धारण में सोसायटी के सदस्य ने निभाई भूमिका*
संस्था  संस्थापक लादू लाल सेन ,कोषाध्यक्ष हेमराज़ सेन,सयोजक,राजेश सेन
संरक्षक भैरूलाल सेन व जसराज सेन, राम प्रसाद सेन मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सेन,संजय सेन, दिनेश सेन, किशन सेन, प्रवीण सेन, पवन सेन, बबलू सेन, महावीर सेन, ईश्वर सेन, महेंद्र सेन, जगदीश भटेड़ा, रतन सेन, राजकुमार सेन,  दीपेश सेन, दीपक सेन, प्रकाश सेन, कैलाश टुकड़वाल सहित समाज समाज के सभी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे समय रहते कूपन प्राप्त कर लें और
अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर महोत्सव की शोभा बढ़ाएं।