BHILWARA

*पीएम श्री बालिका उमावि बापू नगर, भीलवाड़ा में ‘ईट राइट इंडिया मिशन’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*



*भीलवाड़ा:* पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर, भीलवाड़ा में आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को ‘ईट राइट इंडिया मिशन’ के अंतर्गत विद्यालयों में चल रहे जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था प्रधान  सुनीता नानकानी* ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत विद्यालय में बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को बेहतर जीवनशैली अपनाने में मदद करेंगे।

कार्यक्रम में  खाद्य सुरक्षा अधिकारी *एफएसओ  अनिल शर्मा* के साथ  गोरधन लाल प्रजापत* एवं  राजवीर सिंह चारण* ने कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाओं को संबोधित किया। अधिकारियों ने छात्राओं को *’Eat Right, Eat Healthy, Eat Sustainable’* की अवधारणा समझाते हुए संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड एवं अत्यधिक नमक, शुगर व वसा युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बालिकाओं को घर का बना पौष्टिक भोजन, मौसमी फल-सब्जियां, मोटे अनाज एवं खाने-पीने की अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही फूड लेबल पढ़ने और स्वच्छता का ध्यान रखने की जानकारी भी दी गई।
उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी सुहील ने कहा  इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को बेहतर जीवनशैली अपनाने में मदद करेंगे। उन्होंने जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में 350 से अधिक छात्राओं एवं समस्त स्टाफ ने भाग लिया। छात्राओं ने पोषण संबंधी प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं भी शांत की।

_

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!