काछोला – बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में महान समाज सुधारक,राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर अंबेडकर सर्किल पर मंच के पदाधिकारियों ने ज्योतिबा फूले की फ़ोटो फ्रेम पर पुष्पांजलि अर्पित की!
पुष्पांजलि कार्यक्रम में मंच अध्यक्ष मनीष मेघवंशी ने माल्यार्पण एवम पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की! ज्योतिबा फुले अमर रहे जयघोष से उनके जीवन संघर्ष को याद किया!
संयोजक दुर्गा लाल बैरवा ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने महिला शिक्षा और सामाजिक समानता स्थापित करने के लिए सत्य शोधक समाज की स्थापना की और जीवनपर्यंत सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वासों के खिलाफ जन जागरूकता पैदा की !
पुष्पांजलि कार्यक्रम में विचार मंच उपाध्यक्ष प्रेमचंद रेगर ,सत्यनारायण मेघवंशी,अरविंद माली ,चांदमल रेगर असलम रंगरेज अभिषेक मेघवंशी राजूलाल बैरवा राधेश्याम कंजर कैलाश चंद्र रेगर लखन हरिजन लोकेश खटीक राकेश मेघवंशी सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे !
