BHILWARA

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित



बिजौलिया। महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन वंचितों, शोषितों और पिछड़ों के कल्याण तथा उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा था कि “शिक्षा के बिना इंसान समाज में सम्मान प्राप्त नहीं कर सकता।”

यह विचार संस्कार भारती सी. सै. स्कूल, में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जन्म जयंती के अवसर पर डॉ. दुर्गा शंकर मेहर ने व्यक्त किए।

कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग एवं जिला कलेक्टर के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत विकास परिषद शाखा बिजौलिया के संरक्षक डॉ. दुर्गा शंकर मेहर, स्कूल निदेशक आदर्श सोनी एवं समाजसेवी संजय टाक सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!