BHILWARA

बिजौलिया में रामनवमी के अवसर पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा

बिजौलिया में रामनवमी के अवसर पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा 

बिजौलिया। श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर कल कस्बे में विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा। शोभायात्रा शाम 7 बजे श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर से पूजा अर्चना के पश्चात भव्य बेवान के साथ कस्बे के मुख्य मार्ग बड़ा दरवाजा, सब्जी मंडी, तेजाजी का चौक होते हुए नगर पालिका चौक पहुंचेगी। यहां विधि विधान के साथ बेवान की पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा पुनः श्री चारभुजा मंदिर पर पहुंचेगी। शोभायात्रा में सकल हिंदू समाज शामिल होगा।

Related Articles

Back to top button