BHILWARA

काछोला में 32 फीट ऊंचे रावण का दहन, बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा ,,,वंश प्रदीप सिंह सोलंकी


विक्रम सिंह @काछोला

विजयादशमी के पावन पर्व पर काछोला कस्बे में गुरुवार शाम भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत काछोला के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 32 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया गया।
आयोजन प्रतापसागर तालाब के मध्य स्थित गांधी चौक पर शाम 7 बजे हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे। रावण दहन के साथ ही आसमान आतिशबाज़ी से जगमगा उठा और चारों ओर जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठे।

ग्राम पंचायत की ओर से सुरक्षा व व्यवस्थाओं की विशेष तैयारियां की गई थीं। पूरे आयोजन स्थल पर पुलिस जाप्ता, सफाई व्यवस्था और रोशनी की पुख्ता व्यवस्था रखी गई थी। ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा गया।


रावण दहन के मौके पर ठाकुर वंश प्रदीप सिंह सोलंकी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हमें भी जीवन में सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए
कार्यक्रम में  काछोला प्रशासक रामपाल बलाई काछोला ठाकुर वंश प्रदीप सिंह सोलंकी भगवान मंत्री सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण बलाई हमेंद्र सिंह कैलाश धाकड़ पप्पू धाकड़ नारायण माली प्रेमचंद धोबी शंकर माली दुर्गा लाल सुथार बजरंग आचार्य लखन हरिजन सांवरा माली कस्बे और आसपास के गांवों से आए सैकड़ों लोग शामिल हुए और देर रात तक वातावरण उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button