BHILWARA

विधायक मीणा ने किया 21 नवनिर्मित कार्यों का,लोकार्पण



भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी

जहाजपुर,कोटडी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बडला में मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक गोपीचंद मीणा ने अनेको प्रकार के 21विकास कार्यों का लोकार्पण किया।शुक्रवार को ग्राम पिथास से अमरतिया तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।विधायक मीणा ने बताया यह सड़क बनने से ग्रामीणों के आवागमन को बेहतर सुविधा मिलेगी, समय की बचत होगी तथा आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।मैं पूर्णत आश्वस्त हूं कि हम सभी मिलकर क्षेत्र में सड़क,पानी,बिजली,शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करेंगे।

और ग्रामीण जीवन को अधिक बेहतर बनाएंगे।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों,कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का आत्मीय स्वागत एवं स्नेह के लिए हृदय से आभार प्रकट करता हूं।इस दौरान बंनका खेड़ा से राजपुरा तक सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।वही सतोला का खेड़ा से सोमसीयास तक सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

साथ ही सतोला से कव्वलीयास तक सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।बंनका खेड़ा के चावडिया में डीएमएफटी फंड से निर्मित कक्षा कक्ष का शुभारंभ किया।वही पशु छायालय का भूमि पूजन किया गया।इस दौरान जनप्रतिनिधि,भाजपा कार्यकर्ता,ग्रामवासी मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button