BHILWARA

शादी से लौट रहे बिलोदा का ऑटो चालक की 20 फीट ऊँचाई से गिरने के बाद मौत


चित्तौड़गढ़। में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें शादी समारोह से लौट रहे युवक रमेश रावत (29) की फ्लाईओवर से नीचे गिरने के बाद मौत हो गई। हादसा जिले के कुंभा नगर फ्लाईओवर पर हुआ।

बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर पर बने मोड़ पर अचानक रमेश का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 20 फीट ऊँचाई से नीचे गिर गया। पास ही मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारियों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच पाई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

रमेश बिलोदा, शंभूपुरा का रहने वाला था और पेशे से ऑटो चालक था। वह चंदेरिया में शादी समारोह में शामिल होकर रात करीब 12 बजे घर लौट रहा था। उसके साथ गांव के अन्य लोग भी अलग-अलग बाइकों पर जा रहे थे। मोड़ पर बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ।

स्थानीय पेट्रोल पंप कर्मचारियों और पीछे से आ रहे ग्रामीणों ने मिलकर रमेश को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने कुछ समय बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button