BHILWARA

स्वर्गीय अनिल कुमार शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


बिजोलिया। मानव तिवाड़ी
कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष स्वर्गीय अनिल कुमार शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का बुधवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय, विभा माथुर, गोपाल शर्मा, अंकित तिवारी, सत्यनारायण शर्मा, चित्र प्रजापत, घनश्याम सोनी, मनोज गोधा, पंकज जैन, अनिल राव, विजय तिवारी, रणजीत सिंह कानावत, विशाल तिवारी, सत्तर फौजदार, मनोज टॉक, सुमित जोशी, राजेश धाकड़, मनीष टॉक, सतीश तंवर, तूफान यादव, संजय यादव, हरीश सोनी, महेंद्र कुमार शर्मा, मनीष राव, सुनील शर्मा, शेखर चंद्रावल, यशवंत पुंगलिया , अभि मेवाड़ा, परशुराम शर्मा, शेर सिंह चौहान, डॉ. दुर्गा शंकर मेहर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



वक्ताओं ने स्वर्गीय अनिल कुमार शर्मा के सामाजिक योगदान और जनसेवा को याद करते हुए उन्हें एक कर्मठ व जनप्रिय व्यक्तित्व बताया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button