सावर में प्रगतिशील मीणा समाज विकास संस्थान की बैठक में छात्रावास निर्माण पर चर्चा

दिलखुश मोटीस
सावर(अजमेर)@बावन माता परिसर सावर में रविवार को प्रगतिशील मीणा समाज विकास संस्थान, केकड़ी की बैठक अध्यक्ष एडवोकेट रामअवतार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के विकास, संगठन विस्तार एवं शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य विषय केकड़ी एवं सावर क्षेत्र में मीणा छात्रावास निर्माण रहा। उपस्थित समाजबंधुओं ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए केकड़ी-सावर मुख्य मार्ग पर उपयुक्त भूमि की तलाश कर छात्रावास निर्माण की दिशा में शीघ्र कार्यवाही करने पर जोर दिया। इस संबंध में समाज के स्तर पर आवश्यक प्रयास शुरू करने पर सहमति बनी।
बैठक में संस्थान की वर्तमान कार्यकारिणी के विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया गया। समाज के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान 10 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की, जबकि 3 सदस्यों ने 5100 रुपये का सहयोग देकर आजीवन सदस्यता प्राप्त की।
बैठक में समाज हित के कार्यों को गति देने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही संस्थान की अगली बैठक 5 जुलाई को बालाजी मंदिर परिसर गोरधा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।



