पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया सम्मान व समर्पण दिवस

BHILWARA
Spread the love


शक्करगढ़
प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार 8 अगस्त से 10 अगस्त के बीच रक्षाबंधन पर्व मनाने के क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के निर्देशानुसार 8 अगस्त शुक्रवार को शक्करगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मराज मीना के मुख्य आतिथ्य व भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा शक्करगढ़ थाने में पुलिस कर्मियों को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने रक्षा सूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया गया एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान व समर्पण दिवस मनाया गया इस दौरान पूजा देवी सेन ,लाली देवी सेन , रिंकू मीना , सरोज सेन ,मीरा देवी मीना सहित भाजपा की महिलाए मोजूद रही