BHILWARA

अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बिजोलिया पुलिस की कार्रवाई , 409 किलो अफीम डोडा चूरा व लग्जरी फॉर्च्यूनर जब्त

बिजौलिया। थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 61 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त लग्जरी वाहन फॉर्च्यूनर को भी जब्त किया गया है।

थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया की 7 अगस्त को हेड कांस्टेबल ताराचंद को सूचना मिली थी कि लाडपुरा की ओर से एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर कार तेज रफ्तार में आ रही है। पुलिस ने केसरगंज कट पर नाकाबंदी की, लेकिन गाड़ी को रोकने का इशारा करने पर यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की। स्टॉप स्टिक लगाने के बावजूद तस्कर कच्चे रास्ते से गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में गाड़ी से 409.040 किलो अफीम डोडा चूरा मिला, जिसे जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। तस्करों की तलाश जारी है ।

कार्रवाई में हेड कांस्टेबल ताराचंद, विजय सिंह, रामसिंह, लक्ष्मण सिंह, हरिसिंह, कांस्टेबल सुनील, जितेंद्र, दलबीर, रामदयाल, सुरेंद्र, लाखन, जुगराज, विश्राम, मनोज का सहयोग रहा ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!