BHILWARABhilwara News

रोड निर्माण कार्य में देरी,बढा एक्सीडेंट का खतरा, उड़ रहे धूल मिट्टी के गुबांर ,लोग परेशान

जहाजपुर,पंडेर नेशनल हाईवे148 डी पर रोड का कार्य प्रगति पर होने से बस स्टैंड से लेकर फूलनगर तक वांहन आवागमन के दौरान धूल मिट्टी के गुबांर उड़ रहे हैं।जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लोगों ने बताया जब तक रोड का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता दिन में तीन टाइम पानी का छिड़काव किया जाए।ताकि राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को उड़ती धूल मिट्टी से राहत मिल सके।इसके साथ ही स्थानीय महिलाओं ने भी इस मामले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है।महिलाओं ने बताया घर में चारों तरफ धुल मिट्टी छाई है आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं रोड को पहले ही खोद कर छोड़ दिया गया।रोड कार्य जल्दी पूरा किया जाए,या फिर यहां पानी का छिड़काव समय पर करवाया जाए,,,सवाल आबादी भूमि में इस प्रकार कार्य में देरी करना क्या जायज है,रोड निर्माण कार्य में देरी के कारण उड़ रही धूल मिट्टी से होने वाली परेशानियों का जिम्मेदार कौन।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button