नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देकर ग्रामीणों को किया जागरूक

BHILWARA
Spread the love



थलकलां व रूपपुरा में पुलिस ने ग्राम सभा के माध्यम से समझाए कानून के प्रावधान

असलम रंगरेज काछोला

काछोला थाना पुलिस की ओर से थलकलां एवं रूपपुरा गांव में ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों को नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों एवं नागरिक अधिकारों की जानकारी दी गई। थाना अधिकारी बालकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने कानून में हुए प्रमुख बदलावों को सरल भाषा में समझाया।
हेड कांस्टेबल हंसराज मीणा, सोमेश मीणा एवं प्यार चंद मीणा ने ग्रामीणों को अपराध से बचने और कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने तथा शिक्षा, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया गया।
पुलिस टीम ने ग्रामीणों से गांव में किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही आपसी भाईचारा बनाए रखने और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया।
ग्रामीणों ने पुलिस की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई।