*काछोला पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान*

BHILWARA
Spread the love


*विक्रम सिंह @काछोला*

काछोला थाना पुलिस ने ग्रामीणों और आम जनता को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। यह अभियान हॉस्पिटल, बस स्टैंड और बाईपास चौराहे जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किया गया।



इस अभियान का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के तरीकों के बारे में जानकारी देना है। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि किस प्रकार वे अपने व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा की सुरक्षा कर सकते हैं और ऑनलाइन सुरक्षित रह सकते हैं।

यह अभियान देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है।

काछोला थाना के सिपाही गोपेश कुमार ने बताया कि जनता तक सही जानकारी पहुंचाना और उन्हें साइबर खतरों से बचाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में एएसआई श्रवण सिंह मीणा, हेड कांस्टेबल मोहन लाल मीणा, राजेश मीणा, सिपाही गोपेश कुमार शर्मा, नेतराम गुर्जर सहित कई ग्रामीण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता बढ़ती है।

काछोला पुलिस ने आगामी दिनों में और भी सार्वजनिक स्थलों पर इसी तरह के जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई है।