BHILWARA

स्वर्णकार समाज शिव मंदिर में फागोत्सव की धूम, भजनों की धुन पर थिरकी मातृशक्ति


आसींद । होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कस्बे के स्वर्णकार समाज शिव मंदिर पर  स्वर्णकार समाज महिला मंडल कि महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर अबीर-गुलाल और पुष्पों की खुशबू से सराबोर नजर आया। फागोत्सव के अवसर पर मातृशक्ति ने भगवान शिव की मनमोहक झांकी सजाई। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान को गुलाल अर्पित कर होली खेलने की शुरुआत की गई।

महिलाओं ने ठाकुर जी के साथ फूलों और गुलाल की होली खेलकर सुख-समृद्धि की कामना की। भजन-कीर्तन और नृत्य का उत्साह आयोजन के दौरान महिलाओं द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। “होली खेल रहे बांके बिहारी…” जैसे फाग गीतों पर महिलाएं झूम उठीं और सामूहिक नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।

रंगों के इस त्योहार में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर महिला मंडल स्वर्णकार समाज समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। स्वर्णकार समाज पदाधिकारी सुरेश सोनी ने बताया कि “फाग उत्सव का यह आयोजन मातृशक्ति के लिए एक विशेष अवसर था, जहाँ सभी ने एकजुट होकर भक्ति के रंगों में सराबोर होकर भगवान की आराधना की और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।”

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button