BHILWARA

आगूचा रंणकेश्वर महादेव की ऐतिहासिक मुकुट यात्रा 14 फरवरी को संपन्न हुई

भीलवाडा फोकस
(गोपाल उचेनिया) l आगूचा रंणकेश्वर महादेव की मुकुट यात्रा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में आयोजित हुआ यात्रा रेडी वाले महादेव से आगूचा के बस स्टैंड होती हुई रणकेश्वर महादेव पहुंची यात्रा में हजारों महिलाओं एवं पुरुष जनप्रतिनिधि समाजसेवी भजनों के साथ-साथ नाचते गाते पहुंचे यात्रा में पूर्व विधायक हगामी  लाल मेवाड़ा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने यात्रा में पहुंचकर रणकेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया यात्रा में जगह-जगह ड्रोन और जेसीबी द्वारा फूल बरसाए एवम जगह-जगह फ्रूट फ्रूटी फल पेय जल इत्यादि की व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा की गई अवसर पर अंतरराष्ट्रीय संतों का भी ताता लगा रहा  

  यहां 13 तारीख से ही अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन हुआ यहां बड़े-बड़े पंडित विद्वानों द्वारा पूजा अर्चना की गई इस यात्रा में बाबा भोले नाथ का मुकुट संतो के सानिध्य में चढ़ाया गाया और संजीव झांकियां शिव पार्वती विवाह, झांकी अघोरी नृत्य महाकाल उपासक अघोरी (शिव तांडव) जैसी अलौकिक  झाकियां बड़ी ही रोचक रही और 91 गावो हरि बोल प्रभात फेरीयो ने भाग लिया जिससे पूरा गांव रामधुन के साथ ओम नमः शिवाय की जय कारो मैं गुजायमान  हो गया

राजस्थान के बड़े-बड़े कलाकारों की प्रस्तुति के साथ तासा नृत्य (भीनमाल के स्पेशल ढोल ) वालो ने अपना कर्तब दिखाते हुए लोग झूम उठे  महाकाल शृंगार का विशेष सजावट की  साथ ही मंदिर की डेकोरेशन सजावट की गईं हैं एवं महाप्रक्षादी ली कार्यक्रम के पश्चात संत महात्माओं को भेंट देकर विदा किया महात्माओं ने तंबावती नगरी आगूचा में ऐतिहासिक मुकुट यात्रा की सराहना की

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button