BHILWARA

सवाईपुर में तेजाजी मंदिर पर किया पौधरोपण


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में कोठारी नदी किनारे स्थित तेजाजी महाराज के मंदिर प्रांगण में गुरुवार को पौधारोपण किया गया । भोपाजी नारायणलाल गाड़री ने बताया कि कोठारी नदी किनारे स्थित तेजाजी महाराज मंदिर पर प्रांगण में पौधारोपण किया गया, इस दौरान 21 फलदार पौधे लगाकर उनके तारबंदी कर पौधे की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली । इसमें आम, नींबू, करौंदा, संतरा, केला, शहजन, वनस्पति, अनार, चीकू सहित अन्य कई प्रकार के फलदार पौधे लगाए । इस दौरान बरदा माली, छोटू लाल सुथार, चांदमल उपाध्याय, नारायण लाल माली, प्रभु लाल बेरवा आदि कई मौजूद रहे ।।

Related Articles

Back to top button