BHILWARA

मॉडल स्कूल बनेड़ा में भामाशाहों ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को दिए सर्दी से सुरक्षा के उपहार


  बनेड़ा -परमेश्वर दमामी

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बनेड़ा में बुधवार को भामाशाहों द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सर्दी से बचाव सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के संस्थाप्रधान भरत देव धाभाई ने बताया कि भीलवाड़ा के प्रसिद्ध भामाशाह डॉ. प्राणजीवन शाह एवं उनके पुत्र अतुल शाह ने छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सर्दी में उपयोगी 65 जोड़ी पीटी शूज भेंट किए, जिससे बच्चों को पैरों की ठंड से राहत मिल सकेगी।

इसके साथ ही भीलवाड़ा सोफिया स्कूल की शारीरिक शिक्षिका प्रेरणा टेलर एवं मॉडल स्कूल बनेड़ा की शिक्षिका मोनिका स्वर्णकार ने भी अपनी सामाजिक पहल दिखाते हुए 25-25 स्वेटर आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को उपहारस्वरूप प्रदान किए।

कार्यक्रम में शिक्षक ईश्वर सिंह चुण्डावत, निशांत चौहान, अमृता खोईवाल, हेमंत गुर्जर, राजेश पुरोहित, शंकर लाल माली, एकता राठौड़, लगनश्री कोली, दीपक शर्मा, हनुमान चौधरी, मोनिका स्वर्णकार, चंचल प्रजापति, दिलखुश कंवर, राहुल जाट एवं परमेश्वर शर्मा का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

कार्यक्रम के अंत में संस्थाप्रधान धाभाई ने सभी भामाशाहों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button