BHILWARA
वैवाहिक अमृत उत्सव, दंपतियों का हुआ अभिनंदन

बिजोलिया। स्थानीय विजयवर्गीय समाज द्वारा अमृत महोत्सव के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर वयोवृद्ध नजर बाई एवं घनश्याम लाल मेड़तिया के 75वीं वैवाहिक वर्षगांठ तथा उनके पुत्र पुरुषोत्तम व पुत्रवधू पुष्पा की 45वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।


कार्यक्रम में समाजजनों ने दोनों दंपतियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं कई नागरिक उपस्थित रहे।




