BHILWARA

चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना से रविवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

भीलवाड़ा ।

चम्बल भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के अंतर्गत जिले में की जा रही जलापूर्ति रविवार को प्रभावित रहेगी।

अधिशाषी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (परियोजना खंड–प्रथम) ने बताया कि शनिवार, 2 अगस्त की शाम 4:15 बजे भुंजरकला क्षेत्र में पावर फॉल्ट हो गया था।

पावर फॉल्ट के कारण आरोली स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) पर जलापूर्ति बाधित हो गई है। ऐसे में रविवार, 3 अगस्त को भीलवाड़ा शहर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button